
नई दिल्ली। समुद्रशास्त्र में हाथों की रेखाएं व्यक्ति के बारे में ऐसी कई बातें बताती हैं जो उनके जीवन और स्वभाव से जुड़ी हुई होती हैं। लोग इस पर विश्वास भी बहुत करते हैं। हाथों की बनावट, हथेली और उंगलियों की बनावट को देखकर व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें बताई जा सकती हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसी हस्तरेखा ज्ञान में अंगूठे का भी अपना विशेष महत्व होता हैं जो अपने आप में कई राज लिए हुए होता हैं। अंगूठे की बनावट से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार इन्हें देखकर धन दौलत से लेकर व्यक्ति के बारे में कई गुप्त राज जाने जा सकते हैं।
— हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में सामान्य से छोटे अंगूठा होता है, वे लोग निर्बल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की कार्य क्षमता काफी कम होती है और हर कार्य को बहुत धीरे-धीरे करते हैं।
— जिनका अंगूठा काफी मुड़ जाता है ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने वाले होते हैं। अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में अपना सही स्थान चुन लेते हैं।
यह भी पढ़े :— बच्चे की बुरी नजर उतारने के 7 अचूक उपाय, एक बार जरूर आजमाए
— यदि किसी व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के दूसरे पर्व पर तीन खड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति की तर्क शक्ति अच्छी रहती है। जबकि यहां आड़ी रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति कुतर्क करने वाला हो सकता है।
— यदि किसी के हाथ की अंगूठा अपनी हथेली के साथ कोण बना रहा हो तो ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहना, दयावान स्वभाव दिखाना और उमड़कर प्यार बरसाना इनकी आदतों का हिस्सा होता है।
— यदि अंगूठा का मध्यम भाग अधिक लंबा हो तो व्यक्ति की तर्क शक्ति काफी उन्नत होती है। तर्क शक्ति के कारण इन लोगों का दिमाग भी काफी तेज चलता है। अपनी बुद्धि के बल पर इन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
— जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है अर्थात आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार उनमें हठ की कमी रहती है। ये लोग मौके को पहचानने में सक्षम होते हैं तथा परस्थितियों के अनुसार खुद को असानी से ढाल सकते हैं।
Source अंगूठे के ये निशान खोलते हैं गुप्त राज, ऐसे पता करें व्यक्ति का स्वभाव
https://ift.tt/2NdSUur
1 Comments
Thanks for providing this informative blog. Read More
ReplyDelete