
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को जॉनी बेयर्सटो (124 रन, 112 गेंद, 11 चौके, 7 छक्के), बेन स्टोक्स (99 रन, 52 गेंद, 4 चौके, 10 छक्के) और जेसन रॉय (55 रन, 52 गेंद, सात चौके, 1 छक्का) की बेहतरीन पारियों की मदद से यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब रविवार को होने वाला तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा।
IND vs ENG 2nd ODI : भारत को तीसरा झटका, 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे विराट
भारत ने इंग्लैंड के सामने 337 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 43.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैड ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। इंग्लिश टीम ने भारत गेंदबाजों पर कुल 20 छक्के लगाए. जो भारत में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्कों के रिकार्ड की बराबरी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम भी भारत के खिलाफ 20 छक्के लगा चुकी है।
Source IND vs ENG 2nd ODI : भारत को 6 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने हिसाब बराबर किया
https://ift.tt/3tRHsnO
0 Comments